सादगी से मनाएं क्रिसमस का त्यौहार: गृहमंत्री देशमुख

सादगी से मनाएं क्रिसमस का त्यौहार: गृहमंत्री देशमुख
सादगी से मनाएं क्रिसमस का त्यौहार: गृहमंत्री देशमुख

मुंबई, 23 दिसंबर (हि.स.)। कोरोना के कारण उत्पन्न संक्रामक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष क्रिसमस और नए वर्ष का जश्न सादगी मनाने की अपील महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने की है। गृहमंत्री ने कहा कि गृह विभाग के दिशानिर्देशों का सभी को पालन करना चाहिए। ईसाई भाइयों और बहनों को इस साल क्रिसमस को सादगी तरीके से मनाएं और अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में क्रिसमस के लिए चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करे। चर्च में किसी भी प्रकार की भीड़ न हो और शारीरिक दूरी बनाएं रखे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चर्च में कीटाणुशोधन की व्यवस्था, मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग किया जाए। गृहमंत्री देशमुख ने सलाह दी है कि आयोजक इसके लिए ऑनलाईन प्रार्थना की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रबंध करें। इससे भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। पटाखे और आतिशबाजी से बचते हुए ध्वनि प्रदुषण के नियमों का कड़ाई से पालन करें। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को चर्च में आयोजित की जाने वाली प्रार्थना यह मध्य रात्रि में आयोजित न करके शाम 7 बजे से पहले करने का नियोजन करें। गृहमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु के जीवन के दृश्य, जैसे क्रिसमस ट्री जैसी क ई वस्तुएं क्रिसमस के दौरान चर्च में रखी जाती हैं। भक्त इसे देखने के लिए भीड़ करते हैं। उस स्थान पर भी शारीरिक दूरी और स्वच्छता के नियमों का पालन किया जाना चाहिए। चर्च में प्रभु यीशु मसीह की स्तुति गाने व बजानेवालों को लिए अधिकतम 10 गायकों का समावेश होना चाहिए। इस मौके पर अलग माइक का उपयोग करके शारीरिक दूरी पालन किया जाना चाहिए। बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संभव हो तो घर से बाहर जाने से बचे, घर पर ही क्रिसमस मनाएं। हिन्दुस्थानन समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in