मुंबई और नागपुर के बीच सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ियां चलाएगी मध्य रेल, बुकिंग कल से
मुंबई और नागपुर के बीच सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ियां चलाएगी मध्य रेल, बुकिंग कल से

मुंबई और नागपुर के बीच सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ियां चलाएगी मध्य रेल, बुकिंग कल से

मुंबई, 20 दिसम्बर, (हि. स.)। मध्य रेल यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और नागपुर के बीच सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ियां चलाएगी। इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई-नागपुर सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी 02049 सुपरफास्ट त्योहार विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 25.12.2020 से 29.1.2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को 19.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10.25 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 02050 सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 27.12.2020 से 31.01.2021तक प्रत्येक रविवार को नागपुर से 16.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नंदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, वर्धा स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इसी तरह नागपुर से मुंबई (वन वे) सुपरफास्ट 02048 सुपरफास्ट विशेष नागपुर से 24.12.2020 को 18.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चंदुर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, नाशिक रोड, कल्याण स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। उक्त दोनों सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेनों में 2 एसी -2 टीयर, 5 एसी -3 टीयर, 7 स्लीपर क्लास, 4 सेकंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। विशेष गाड़ी 02049/02050 और 02048 सुपरफास्ट त्योहार विशेष के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 21.12.2020 से आरंभ होगी। संबंधित त्योहार विशेष ट्रेनों के हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in