महाराष्ट्र में अब तक 26,254 पुलिसवाले हुए  कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में अब तक 26,254 पुलिसवाले हुए कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में अब तक 26,254 पुलिसवाले हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी है कि राज्य में कोरोना का मुकाबला करते हुए 26,254 पुलिसवाले कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 24,383 पुलिसवाले कोरोना से ठीक हुए हैं। शेष का इलाज चल रहा है। दुर्भाग्य से 282 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है। मृतकों में 255 पुलिसकर्मियों और 27 पुलिस अधिकारियों का समावेश है। गृहमंत्री देशमुख के अनुसार पुलिसवालों में कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देते ही तत्काल इलाज के लिए पूरे राज्य में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 मार्च से अब तक धारा 188 के तहत 2,88,738 अपराध दर्ज किए गए और 41,829 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 96,705 वाहन जब्त किए गए। विभिन्न अपराधों के लिए 34 करोड़ 94 लाख 458 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर और नर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ बुरी प्रवृत्तियां उन पर हमला कर रही हैं। पुलिस विभाग को ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान पुलिस पर हमले की 379 घटनाएं हुईं और 903 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। गृहमंत्री देशमुख के अनुसार पुलिस विभाग के 100 नंबर पर 1 लाख 14 हजार 316 फोन आए, सभी पर विधिवत कार्यवाही की गई। इस अवधि के दौरान, अवैध परिवहन करनेवाले 1347 वाहनों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और 96,605 वाहन जब्त किए गए। राज्य के प्रत्येक नागरिक को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने की उम्मीद है। सामाजिक दूरी बनाए रखना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। गृहमंत्री ने सभी से नियमों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in