मध्य रेल पर कल मेगा ब्लॉक, अंबरनाथ में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

मध्य रेल पर कल मेगा ब्लॉक, अंबरनाथ में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
मध्य रेल पर कल मेगा ब्लॉक, अंबरनाथ में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

मुंबई, 07 नवम्बर, (हि. स.)। मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार, 8 नवम्बर 2020 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मेगा ब्लॉक के तहत ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 10.40 से दोपहर 3.40 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को ठाणे और कल्याण के बीच सभी स्टेशनों पर रोकते हुए ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कल्याण से सुबह 10.26 बजे से अपराह्न 3.19 बजे तक छूटने वाली अप फास्ट लाइन सेवाएं कल्याण और ठाणे के बीच सभी स्टेशनों पर रोकते हुए कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, आगे मुलुंड से अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनों पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान बेलापुर / पनवेल / वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.39 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। वहीं पनवेल / बेलापुर / वाशी से सुबह 10.21 बजे से अपराह्न 3.41 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं भी रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल खंडों पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच ट्रांस हार्बर लाइन / मेन लाइन से होकर जाने की अनुमति है। अंबरनाथ में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक : मध्य रेल कल्याण-कर्जत खंड पर अंबरनाथ (किलोमीटर 59 / 26A-28) रेलवे स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के लिए 5 गर्डरों को लॉन्च करने के लिए 250 टन रोड क्रेन का उपयोग कर एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा। यह ब्लॉक दिनांक 8.11.2020 को 10.55 बजे से 13.55 बजे तक अप और डाउन लाइनों पर परिचालित किया जाएगा। इसके कारण कल्याण-कर्जत खंड पर उपनगरीय सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान रद्द रहेंगी। ब्लॉक से पहले : अंतिम डाउन लोकल कल्याण से 10.38 बजे रवाना होगी और 11.28 बजे कर्जत पहुंचेगी। अंतिम अप लोकल बदलापुर से कल्याण की ओर 10.27 बजे प्रस्थान करेगी। ब्लॉक के बाद : पहली डाउन लोकल 14.03 बजे कल्याण से रवाना होगी और 14.15 बजे अंबरनाथ पहुंचेगी। पहली अप लोकल 13.27 बजे ठाणे के लिए कर्जत से रवाना होगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in