मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी ट्रेन सेवाएं
मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी ट्रेन सेवाएं

मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी ट्रेन सेवाएं

मुंबई, 05 दिसम्बर, (हि. स.)। मध्य रेल मुंबई मंडल दिनांक 6.12.2020 को रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है। मुलुंड-माटुंगा अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 9.20 बजे से दोपहर 2.20 बजे तक ब्लॉक का परिचालन किया जाएगा। इस अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 8.52 बजे से दोपहर 1.53 बजे तक चलने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को माटुंगा से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कि सायन से मुलुंड स्टेशनों तक सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और ठाणे से आगे मुलुंड से डाउन फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। इसी प्रकार ठाणे से सुबह 8.55 बजे से दोपहर 2.13 बजे तक छूटने वाली अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड से दादर स्टेशनों तक अप स्लो लाइन डायवर्ट किया जाएगा, जो बीच मे सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे परेल से फास्ट लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और ये गाड़ियां गंतव्य स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - चूनाभट्टी / बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी / बांद्रा - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.30 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए डाउन हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक और छत्तपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बांद्रा / गोरेगांव के लिए डाउन हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 9.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक निलंबित रहेंगी। इसी प्रकार पनवेल, बेलापुर, वाशी से सुबह 9.53 बजे से अपराह्न 3.20 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने अप हार्बर लाइन सेवाएं, गोरेगांव, बांद्रा से सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन निलंबित रहेगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक हार्बर लाइन के यात्रियों को मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in