मध्य रेल की कुछ त्यौहार विशेष गाड़ियों के समय में बदलाव
मध्य रेल की कुछ त्यौहार विशेष गाड़ियों के समय में बदलाव

मध्य रेल की कुछ त्यौहार विशेष गाड़ियों के समय में बदलाव

मुंबई, 21 दिसम्बर, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में चल रही विशेष गाड़ी सं. 02779/02780 वास्को - हजरत निजामुद्दीन वास्को - एक्सप्रेस तथा साप्ताहिक सुविधा त्यौहार गाड़ी सं. 06521/06522 विशेष यशवंतपुर -जयपुर -यशवंतपुर एक्सप्रेस के चलने के समय में बदलाव किया गया है। पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है। 1. वास्को-हजरतनिजामुद्दीन वास्को-विशेष एक्सप्रेस (प्रतिदिन) : विशेष गाड़ी सं. 02779 वास्को -निजामुद्दीन, 23 दिसंबर से वास्को से 15.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 06.25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। पुणे मंडल के स्टेशनों पर इसका संशोधित प्रस्थान समय मिरज 22.45, सांगली 23.00, कराड 23.58, सातारा 01.00 तथा पुणे 04.30 बजे रहेगा। इसी प्रकार विशेष गाड़ी सं. 02780 हजरत निजामुद्दीन -वास्को, 23 दिसंबर से हजरत निजामुद्दीन से 14.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 07.25 बजे वास्को पहुंचेगी। पुणे मंडल के स्टेशनों पर इसका संशोधित प्रस्थान समय पुणे 17.10, सातारा 19.50, कराड 20.45 सांगली 21.45 तथा मिरज 22.45 बजे रहेगा। 2. साप्ताहिक सुविधा त्यौहार विशेष यशवंतपुर -जयपुर -यशवंतपुर एक्सप्रेस : साप्ताहिक सुविधा त्यौहार विशेष गाड़ी सं. 06521 यशवंतपुर -जयपुर, यशवंतपुर से 24 दिसंबर से 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.55 बजे पुणे आकर तीसरे दिन जयपुर 05.25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार साप्ताहिक सुविधा त्यौहार विशेष गाड़ी सं. 06522 जयपुर- यशवंतपुर, जयपुर से 26 दिसंबर से 22.15 बजे रवाना होकर अगले दिन संशोधित समय 20.30 बजे पुणे आकर तीसरे दिन यशवंतपुर 18.10 बजे पहुंचेगी। त्यौहार विशेष ट्रेनों के हाल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in