अंबरनाथ में पुलिस पर जानलेवा हमला
अंबरनाथ में पुलिस पर जानलेवा हमला

अंबरनाथ में पुलिस पर जानलेवा हमला

मुंबई, 24 अक्टूबर (हि. स.)। संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश करने वाले एक पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने की घटना अंबरनाथ में हुई है। पुलिस ने चार घंटे में फरार हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में जख्मी हुए पुलिस हवलदार बालू चव्हाण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस हवलदार बालू चव्हाण उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में कार्यरत है। ड्यूटी से बदलापुर घर जाने के लिए शुक्रवार की देर रात को उल्हासनगर पुलिस स्टेशन निकला। उस समय एक कार में चार लोग संदिग्ध रूप से होने चव्हाण कार का पीछा किया। और अंबरनाथ के लक्ष्मी नारायण सिनेमा घर के पास कार को रोक दिया। तभी कार में सवार चार युवक बाहर निकले और चव्हाण पर तलवार जैसे तेज धारदार हथियार से चव्हाण के शरीर के विभिन्न अंगों पर हमला कर दिया। फिर एक रिक्शा में जबरदस्ती सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सकते में आयी विट्ठलवाड़ी व उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस ने चार घंटे में अंकित सिंह, अंकुश सिंह व उनके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in