western-railway-12-coaches-to-be-added-temporarily
western-railway-12-coaches-to-be-added-temporarily

पश्चिम रेलवे : 12 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अस्‍थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्‍बे

मुंबई, 30 जनवरी, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए और अतिरिक्त भीड़ के समायोजन हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जायेंगे। अस्थायी तौर पर जोड़े जाने वाले अतिरिक्त डिब्बों का विवरण नीचे दिया जा रहा है। 1. ट्रेन नंबर 02971/02972 बांद्रा टर्मिनस- भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच बांद्रा टर्मिनस (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) से 02/02/2021 से 27/02/2021 तक और भावनगर टर्मिनस से (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) से 01/02/2021 से 26/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 2. ट्रेन नंबर 09455/09456 बांद्रा टर्मिनस- भुज एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच बांद्रा टर्मिनस (दैनिक) से 02/02/2021 से 01/03/2021 तक और भुज (दैनिक) से 01/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 3. ट्रेन नंबर 09115/09116 दादर- भुज एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। ये कोच दादर (दैनिक) से 02/02/2021 से 01/03/2021 तक और भुज (दैनिक) से 01/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 4. ट्रेन नंबर 09021/09022 बांद्रा टर्मिनस- लखनऊ एनई एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यइ कोच टर्मिनस टर्मिनस (शनिवार) से 06/02/2021 से 27/02/2021 तक और लखनऊ एनई (रविवार) से 07/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 5. ट्रेन नंबर 09017/09018 बांद्रा टर्मिनस- हरिद्वार जंक्शन एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच बांद्रा टर्मिनस (बुधवार) से 03/02/2021 से 24/02/2021 तक और हरिद्वार जंक्शन (गुरुवार) से 04/02/2021 से 25/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 6. ट्रेन नंबर 09051/09052 वलसाड- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच वलसाड (शनिवार) से 06/02/2021 से 27/02/2021 तक और मुजफ्फरपुर (सोमवार) से 08/02/2021 से 01/03/2021 तक जोड़ा जायेगा। 7. ट्रेन नंबर 09111/09112 वलसाड- हरिद्वार जंक्शन एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच वलसाड (मंगलवार) से 02/02/2021 से 23/02/2021 तक और मुजफ्फरपुर (बुधवार) से 03/02/2021 से 24/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 8. ट्रेन नंबर 09209/09210 वलसाड - पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच वलसाड (गुरुवार) से 04/02/2021 से 25/02/2021 तक और पुरी (रविवार) से 07/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 9. ट्रेन नंबर 02941/02942 भावनगर टर्मिनस - आसनसोल जंक्शन एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच भावनगर टर्मिनस (मंगलवार) से 02/02/2021 से 23/02/2021 और आसनसोल जंक्शन (गुरुवार) से 04/02/2021 से 25/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 10. ट्रेन नंबर 09063/09064 उधना जंक्शन (सूरत) - दानापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच उधना जंक्शन (मंगलवार और शनिवार) से 02/02/2021 से 27/02/2021 और दानापुर (बुधवार और रविवार) से 03/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 11. ट्रेन नंबर 09057/09058 उधना जंक्शन (सूरत) - मंडुआडीह एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह कोच उधना जंक्शन (शुक्रवार) से 05/02/2021 से 26/02/2021 तक और मंडुआडीह (रविवार) से 07/02/2021 से 28/02/2021 तक जोड़ा जायेगा। 12. ट्रेन नंबर 09263/09264 पोरबंदर - दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास के कोच के साथ जोड़ा जाएगा। यह कोच पोरबंदर (मंगलवार और शनिवार) से 02/02/2021 से 27/02/2021 तक और दिल्ली सराय रोहिला (सोमवार और गुरुवार) से 04/02/2021 से 01/03/2021 तक जोड़ा जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in