vasai-mns-held-an-exhibition-of-illegal-constructions-in-vasai-virar
vasai-mns-held-an-exhibition-of-illegal-constructions-in-vasai-virar

वसई : मनसे ने रखी वसई विरार में अवैध निर्माणों की प्रदर्शनी

मुंबई, 17 मार्च, (हि. स.) पालघर जिले के वसई विरार मनपा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। बुधवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने वसई पूर्व गोखिवरे स्थित ग्रीष्मा हॉल में अवैध निर्माणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। खास बात यह है कि प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए मनसे ने मनपा आयुक्त को निमंत्रण दिया था। हालांकि आयुक्त नहीं आए। जानकारी के अनुसार वसई विरार में हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने में मनपा फेल हो गई है। सरकारी जमीनों से लेकर प्राइवेट जमीनों पर जमकर अतिक्रमण शुरू है। वसई विरार मनपा के पास 872 आरक्षित भूखंड थे। जिसमें लगभग सभी भूखण्ड हजम हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी मनपा कार्रवाई नहीं करती। पूर्व नगरसेवक प्रफुल्ल पाटील ने बताया कि मनपा के पास गार्डन, प्लेग्राउंड, सरकारी हॉस्पिटल, स्कूल, मार्केट, कालेज, पार्किंग, डम्पिंग ग्राउंड व फेरीवालों के लिए जमीन आरक्षित थी। जो अब नहीं है। सभी आरक्षित जमीनों पर बिल्डरों ने कब्जा कर बड़ी बड़ी इमारतें खड़ी कर दी हैं। पाटील ने कहा कि युवाओं के लिए खेलने के लिए जगह नहीं है। कहां से लोग आगे बढ़ेंगे। मनपा की लापरवाही सामने लाने के लिए हमने अवैध निर्माणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in