महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर फिर गरमाया मामला, उद्धव ठाकरे ने केंद्र को लेकर कही ये बात

उद्धव ठाकरे बांद्रा के रंगशारदा सभागार में शिवसेना पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर फिर गरमाया मामला,
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर फिर गरमाया मामला,

मुंबई, हि.स.। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण पर निर्णय लेना चाहिए। केंद्र सरकार आरक्षण की सीमा बढ़ाकर मराठा समाज को न्याय दे सकती है। इस बारे में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए। उद्धव ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जालना में मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज सरकार प्रायोजित था। किसी जिम्मेदार शख्स के आदेश के बिना पुलिस इतना बर्बर लाठीचार्ज नहीं कर सकती।

अध्यादेश को लेकर निर्णय दिया था सुप्रीम कोर्ट ने

उद्धव ठाकरे बांद्रा के रंगशारदा सभागार में शिवसेना पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था, लेकिन निर्णय पसंद नहीं आया तो उस निर्णय को केंद्र सरकार ने बदलने का काम किया। ठीक इसी तर्ज पर केंद्र सरकार को आरक्षण की सीमा बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए। इससे मराठा समाज के साथ अन्य कई समाज के लोगों को लाभ होगा।

कोई मंत्री नहीं गया मराठा प्रदर्शनकारियों के पास

उन्होंने कहा कि जालना में मराठा समाज के लोग पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इस संबंध में हर क्षण ब्रीफिंग होती है। इसलिए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों को थी, लेकिन सरकार का कोई मंत्री मराठा प्रदर्शनकारियों के पास नहीं गया। मराठा समाज के लोगों ने अब तक जो भी प्रदर्शन किया था, सभी शांतिपूर्ण रहे थे। यह लाठीचार्ज सरकार प्रायोजित ही है। उद्धव ने कहा कि वे आज शाम को जालना जाकर सभी घायलों से मिलेंगे।

ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सभी घायलों को अंबड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 300 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है, लेकिन अभी मराठा समाज का जालना में प्रदर्शन जारी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in