back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है। और इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के ठाणे से सटे शाहपुर के पास हुआ बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरा, जिसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए है। प्राप्त जनकारी के अनुसार ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से यह हादसा हुआ है। इस मशीन का उपयोग समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। मलवे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

16 लोगों की मौत

शाहपुर पुलिस के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। घटनास्थल पर मौके से नडीआरएफ की दो टीमें और शाहपुर पुलिस पहुंच कर राहात और बचाव कार्य में लगे है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ

आपको बता दें समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की 5-5 लाख रुपये सहायता की घोषणा

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विट कर दुर्घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की और घायलों को सरकारी खर्च पर तुरंत उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, आज मैं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुणे में हूं और जैसे ही मैंने दुर्घटना की खबर सुनी, मैंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री दादाजी भुसे से बात करने के बाद उन्हें तुरंत दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात का मौसम होने के कारण अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब समृद्धि हाईवे का तीसरा चरण चल रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...