back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुणे एयरपोर्ट पर हड़कंप, जांच के दौरान महिला ने बोला एक बम इस तरफ दूसरा इस तरफ, फूटते ही उड़ जाएगा एयरपोर्ट

Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक वृद्धा ने विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई।

मुंबई, हि.स.। पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक वृद्धा ने विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार नीता प्रकाश कपलानी (72 ) दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थीं। उनकी सुरक्षा जांच की जा रही थी। इस दौरान नीता ने कहा जांच से क्या होगा। उसके पास एक बम इस तरफ और चार बम दूसरी तरफ हैं। यह बम फूटेगा और पूरा एयरपोर्ट उड़ जाएगा।

जांच में नहीं मिला बम

पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ स्तर पर दी गई। इसके बाद महिला की जांच की गई, लेकिन उसके पास कोई बम नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि जांच की वजह से देरी हो रही थी, इस वजह से उसने यह बात कही। पुणे विमानतल पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है।

पटना में प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं, बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते होते रह गया। पायलट की सूझबूझ से यह हादसा चल गया जिससे विमान में बैठे 180 यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। बता दें कि आज सुबह दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान (6 ई 2433) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इसके इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद यह कदम उठाया गया। विमान के सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक इंडिगो की इस फ्लाइट (संख्या 6ई 2433) के पायलट ने उड़ान के लगभग तीन मिनट बाद एक इंजन के फेल होने की सूचना दी। फ्लाइट की 9:11 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में करीब 180 यात्री थे, जो सुरक्षित है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों का परिचालन सामान्य है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...