नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जहां एक तरफ लोकसभा 2024 चुनावों का जोर है, तो वहीं पांचवें चरण में हुए मतदान में एक पोलिंग एजेंट को मृत पाया गया। दरअसल, मुंबई की वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का पोलिंग एजेंट मृत पाया गया है। बता दें कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक लोकसभा चुनाव 2024 के तहत महाराष्ट्र की 48 सीटों पर चुनाव हो चुका है। बीते सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हुआ था, जिसमें 13 सीटों पर मतदान करवाया गया था।
शौचालय में मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार शाम में मनोहर शौचालय गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद वह लौटा नहीं। जिसके बाद उसके साथियों को शक हुआ। साथियों ने शौचालय के बाहर से उसे आवाज भी मारी लेकिन जब कोई जवाब नहीं आय़ा तो उन्होंने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने चेक करके मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
न्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




