back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की शिकायत, नहीं सुनवाई होने पर पहुंचे CBI के दरवाजे

संजय राऊत ने बताया कि भीमा पाटस सहकारी चीनी मिल घोटाले मामले में ईडी, आयकर विभाग और उपमुख्यमंत्री को सबूत देकर विधायक राहुल कुल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत ने भीमा पाटस सहकारी चीनी मिल में 500 करोड़ रुपये का घोटाला होने की शिकायत सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) में दर्ज करवाई है। संजय राऊत ने पुणे जिले की दौंड तहसील में स्थित चीनी मिल के घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से किये जाने की मांग की है।

मामले की शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई

संजय राऊत ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्य के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई है। राऊत ने कहा कि बुधवार को वे पुणे के वरवंड इलाके में स्थित नागनाथ विद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस घोटाला के बारे में विस्तार से बात करेंगे। इस जनसभा में पूर्व विधायक और पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रमेश थोरात, शिवसेना उपनेता सुषमा अंधारे, विधायक रवींद्र धंगेकर भी मौजूद रहेंगे।

मामलों की छानबीन मनी लॉड्रिंग ऐंगल से की जानी चाहिए

संजय राऊत ने बताया कि भीमा पाटस सहकारी चीनी मिल घोटाले मामले में ईडी, आयकर विभाग और उपमुख्यमंत्री को सबूत देकर विधायक राहुल कुल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। राऊत ने बताया कि वर्ष 2016 में भीमा पाटस सहकारी चीनी मिल की ऑडिट रिपोर्ट में भ्रष्टाचार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में मनमाना कर्ज वितरण, गलत तरीके से कर्ज माफ किए गए जाने का उल्लेख किया गया है। सरकार की ओर से 25 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने के बाद भी लगातार तीन साल चीनी मिल बंद रखी गई थी। इन सभी मामलों की छानबीन मनी लॉड्रिंग ऐंगल से की जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...