राजेन्द्र कुमार सुथार बने केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष
महाराष्ट्र
राजेन्द्र कुमार सुथार बने केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष
मुंबई,26 जुलाई (हि.स.)। केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने राजेन्द्र कुमार बाबूलाल सुथार को वाहिनी का पालघर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेंद्र सुथार ने ऑनलाइन अपना पदभार ग्रहण किया है। सुथार ने संघठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। और गरीबो के हित में कार्य करने की बात कही है।केसरिया हिंदू वाहिनी के राजेन्द्र कुमार सुथार के जिला अध्यक्ष बनने पर सुथार समाज ने खुशी व्यक्त की है। हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र-hindusthansamachar.in