back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raigad Landslide: रायगढ़ हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत, सरकार ने पीड़ितों को पक्का घर देने का किया फैसला

Raigad Landslide: सीएम शिंदे ने कहा कि इरशाल वाड़ी के पीड़ितों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है।

मुंबई, हि.स.। रायगढ़ के इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धंसकने की घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के पीड़ितों को पक्का घर देने का निर्णय महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। साथ ही जर्जर इमारतों और खतरनाक जगहों पर रहने वालों को भी सरकार दूसरी सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है।

अब तक 21 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि रायगढ़ की घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे थे और वहां राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया था। सीएम शिंदे ने कहा कि इस घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक फायर ब्रिगेड का जवान भी शामिल है। इरशालवाड़ी गांव में साइकिल तक के जाने का रास्ता नहीं है। इसलिए यहां जेसीबी, पोकलेन नहीं जा सकती है। मौके पर फावड़े और कुदाल से ही मलबा हटाने का काम चल रहा है। यहां आज एक महिला जीवित अवस्था में निकाली गई है। एनडीआरएफ और सिडको कर्मी यहां मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

जगह चिन्हित कर ली गई

सीएम शिंदे ने कहा कि इरशाल वाड़ी के पीड़ितों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। यह काम सिडको को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडको के पास घर बनाने की क्षमता है, इसलिए पीड़ितों को बहुत जल्द पक्का घर मिल जाएगा।

खतरनाक जगहों से लोगों को तत्काल स्थानांतरित करने का लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी धंसकने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया था, लेकिन इरशालवाड़ी उस लिस्ट में नहीं था। कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि इस तरह जो भी खतरनाक स्थल हैं, वहां से लोगों को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। सीएम शिंदे ने कहा कि लोगों का जीवन कीमती है, इसलिए सरकार नियमों से ऊपर उठकर लोगों का जीवन बचाने के लिए काम करने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵