मध्य रेल के पुणे डिवीजन से दक्षिण भारत को कारों का परिवहन
मध्य रेल के पुणे डिवीजन से दक्षिण भारत को कारों का परिवहन

मध्य रेल के पुणे डिवीजन से दक्षिण भारत को कारों का परिवहन

मुंबई, 13 जून, (हि. स.)। पुणे रेल मंडल द्वारा देश के अनेक क्षेत्रों में विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन लगातार किया जाता है, जिसमें शक्कर, ऑयल प्रोडक्ट आदि शामिल हैं। मंडल द्वारा कारों का परिवहन भी उत्तर भारत की ओर किया जाता रहा है। इसी कड़ी में पुणे रेल मंडल ने चिंचवड़ से दक्षिण भारत के लिए पहली बार लंबे अंतराल के बाद कारों का लदान सुनिश्चित किया है। पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर के अनुसार रेलवे के शीघ्र परिवहन, किफायती दरों, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस दिशा में विशेष रुचि दिखाते हुए अपने उत्पाद को एर्नाकुलम के लिए रेलों के माध्यम से भेजने का विकल्प चुना है। जिसके जरिए दक्षिण भारत की पहली खेप में 125 कारें पुणे रेल मंडल से लदान करके एर्नाकुलम भेजी गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के प्रयासों से बेहतर मार्केटिंग के जरिए ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से रेल के माध्यम से कारें भेजने का उपक्रम हाथ में लिया गया है। इस श्रंखला के अंतर्गत भविष्य में कारों की खेप आगे भी दक्षिण भारत को इसी प्रक्रिया के तहत भेजी जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in