नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुबंई में सोमवार शाम को आए तूफान में बड़े बिलबोर्ड ने नीचे दबने से 14 लोगों की मौत गई। साथ ही हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक फ्यूल स्टेशन के सामने स्थित 100 फुट का बिलबोर्ड तेज तूफान के कारण नष्ट हो गया।
बिलबोर्ड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
यह बिलबोर्ड एगो मीडिया द्वारा एक प्लॉट पर लगाया गया था, जिसको महाराष्ट्र सरकार के पुलिस हाउसिंग डिवीजन द्वारा पुलिस वेलफेयर कॉरपोरेशन को लीज पर दिया गया है। परिसर में एगो मीडिया के चार बिलबोर्ड लगे हैं, जिनमें से एक सोमवार शाम को गिर गया। मुंबई पुलिस ने एगो मीडिया के मालिक समेत इस घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एगो मीडिया के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
हादसा महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ, जिसमें बिलबोर्ड कंपनी एगो मीडिया के खिलाफ पंतनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस सोमवार रात से ही एगो मीडिया के मालिक उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार, वह अंडरग्राउंड हो चुका है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। लेकिन कौन है एगो मीडिया का मालिक?
कौन है एगो मीडिया का मालिक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े हैं। यह एक विज्ञापन कंपनी है। वह इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर है। उन्हें उद्धव ठाकरे गुट का करीबी भी बताया जा रहा है। एगो मीडिया बिलबोर्ड लगाने का ठेका लेने का काम करती है। कंपनियों को उनके प्रचार के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन लगवाने होते है, जिसमें एगो मीडिया मदद करती है। इसी कंपनी ने अप्रैल 2022 में घाटकोपर में होर्डिंग लगाया था, लेकिन उसे अवैध बताते हुए भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया शिकायत दी थी।
BMC के नोटिस का किया उल्लंघन
BMC के पास एगो मीडिया की शिकायत दी गई थी कि बिलबोर्ड बिना परमिशन के सरकारी जमीन पर लगाया गया था। एक्शन लेते हुए कंपनी पर जुर्माना लगाया था। साथ ही बिलबोर्ड हटाने के निर्देश दिए थे। मामला अप्रैल महने का है। लेकिन भावेश ने आदेश का उल्लंघन किया और बिलबोर्ड नहीं हटवाया। अब जब भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं तो होर्डिंग पेट्रोल पंप के ऊपर गिया गया। हादसे में 14 लोग मारे गए और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





