back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“हम हिंदू हैं… उर्दू नहीं” BMC चुनाव को लेकर राज ठाकरे के बयान पर नितेश राणे का तीखा पलटवार

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव को लेकर भाषा और पहचान पर राजनीति गर्म हो गई है। राज ठाकरे के बयान के बाद नितेश राणे ने पलटवार किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें भाषा को लेकर विवाद भी बढ़ता दिख रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के “हम हिंदू हैं, हिंदी नहीं” वाले बयान के बाद बीजेपी के नेता नितेश राणे ने तीखा पलटवार किया। रविवार को एक कार्यक्रम में राज ठाकरे ने यह टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “हम हिंदू हैं… उर्दू नहीं! मुंबई महादेव।” इस बयानबाजी ने महाराष्ट्र चुनावी राजनीति में भाषा और पहचान को लेकर बहस को और गर्मा दिया है।

फडणवीस के हिंदू-मेयर वाले बयान पर राउत का हमला


महाराष्ट्र की राजनीति में मुंबई के मेयर पद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मुंबई का अगला मेयर हिंदू और मराठी होगा। इस बयान पर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने रविवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा “सीधे कहो कि मराठी मेयर बनेगा। बीच में ‘हिंदू’ क्यों जोड़ रहे हो? मराठी कहते हुए आपकी जीभ क्यों लड़खड़ा रही है? मुंबई तो मराठी लोगों की है। हिंदुत्व मत सिखाओ।”

संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस और उनके सहयोगियों की तुलना करते हुए कहा “शिवाजी महाराज और बाल ठाकरे महाराष्ट्र में पैदा हुए, औरंगजेब नहीं। इसलिए फडणवीस जैसे लोग हमें हिंदुत्व की शिक्षा ना दें। उनके साथ खड़ा शिंदे भी क्या हिंदुत्व समझाता है? ये तो दिल्ली के बूट चाटने वाले हैं।”

29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को


महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होना तय है, जबकि नतीजों की घोषणा अगले दिन 16 जनवरी को कर दी जाएगी। मतदान से पहले ही सत्ताधारी महायुति गठबंधन के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। इनमें बीजेपी के 44, शिवसेना (शिंदे गुट) के 22 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। इस प्रकार चुनाव से पहले ही गठबंधन ने कई सीटों पर अपने दमखम का प्रदर्शन कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...