back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वोटिंग के बीच नवी मुंबई और नालासोपारा में मिला पैसों से भरा बैग, बांद्रा में EVM बंद, अबतक किस-किस ने किया वोट

महाराष्ट्र में शहरी राजनीति की दिशा तय करने वाले नगर निगम चुनावों के लिए गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर निगमों में वोट डाले जा रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में शहरी राजनीति की दिशा तय करने वाले नगर निगम चुनावों के लिए गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर निगमों में वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे बड़े शहर शामिल हैं। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 39,092 मतदान केंद्र बनाए हैं। वोटिंग सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी और मतगणना 16 जनवरी से शुरू होगी। मतदान को ध्यान में रखते हुए आज संबंधित नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।

नवी मुंबई और नालासोपारा में मिला पैसों से भरा बैग, मचा हड़कंप

मतदान के बीच नवी मुंबई और नालासोपारा में पैसों से भरे बैग मिलने से हड़कंप मच गया है।

नालासोपारा पूर्व के पेल्हार फाटा इलाके में एक स्कूटी की डिक्की से 10-10 हजार और 15-15 हजार रुपये के पैकेट बरामद हुए। कुल 10 लाख 9 हजार रुपये कैश मिलने की पुष्टि हुई है। यह घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पेल्हार पुलिस स्टेशन में स्कूटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बांद्रा के माउंट मेरी पोलिंग बूथ पर EVM खराब, वोटर्स लौटे निराश

मुंबई के बांद्रा इलाके के माउंट मेरी पोलिंग बूथ पर वोटिंग की शुरुआत ही नहीं हो सकी। यहां EVM मशीन बंद होने की शिकायत सामने आई है। सुबह से लाइन में लगे मतदाता निराश होकर घर लौटते दिखे। चुनाव अधिकारी अब तक यह नहीं बता पाए हैं कि मशीन कब ठीक होगी और मतदान कब शुरू होगा। नासिक में 100 साल पूरे कर चुके दगडू पाटील ने मतदान कर सभी को प्रेरित किया। बुजुर्ग उम्र के बावजूद उनका मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचना लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है। लोगों ने उन्हें देखकर तालियां बजाईं और सलाम किया। मुंबई में एक 83 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें ‘लोकतंत्र की असली हीरो’ बता रहे हैं। मुंबई में बीएमसी पर कब्जे की जंग सबसे ज्यादा चर्चा में है। करीब दो दशक बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का साथ आना मराठी वोटों के ध्रुवीकरण की बड़ी कोशिश माना जा रहा है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन इस चुनौती का सामना कर रही है, जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...