नई दिल्ली, रफ्तार। पानीपुरी सोशल मीडिया पर छाई है। पिछले कुछ घंटों से इस पर लंबी बहस छिड़ी है। लोग पानीपुरी को म्यूजियम तक में रखने की सलाह दे चुकी है। वजह है इसकी कीमत। एक प्लेट पानीपुरी की कीमत 300 रुपए है। एक प्लेट में सिर्फ 8 पानीपुरी है। यह पानीपुरी मुंबई एयरपोर्ट पर बिक रही है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। अन्य जगहों पर सामान्य तौर पर एक प्लेट पानीपुरी 20 से 50 रुपए का आता है।
42 रुपए की एक पानीपुरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को कौशिक इंडियन स्टार्टअप सुगर कॉस्मेटिक्स के को-फाउंडर कौशिक मुखर्जी ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा-आमतौर पर एयरपोर्ट पर चीजें महंगी बिकती हैं, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर पानीपुरी, दही पूरी और सेव पूरी की एक प्लेट की कीमत 333 रुपए है। इस एक प्लेट में केवल 8 पानीपुरी हैं। मतलब एक पानीपुरी की कीमत 42 रुपए है।
यूजर्स के रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-अंत में उस आखिरी सुखी पूरी का मूल्य बढ़ गया। दूसरे ने कमेंट किया-थ्री इडियट्स का डायलॉग याद आ गया- पनीर तो कुछ दिनों बाद सुनार की दुकान पर मिलेगा, थैलियों में। एक अन्य ने लिखा- लगता है गोल्ड प्लेटेड है। किसी ने लिखा-इसे म्यूजियम में रख दो।
कुछ दुकानदार के पक्ष में खड़े
कुछ यूजर्स ने तर्क दिया कि चूंकि खाद्य दुकानों को एयरपोर्ट के भीतर दुकानें खुली रखने के लिए बहुत ज्यादा किराया देना पड़ता है, इसलिए उन्हें इतनी अधिक कीमत पर बेचना पड़ रहा है। वैसे, पानीपुरी के लिए भुगतान करना निश्चित रूप से बहुत ज्यादा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





