back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI 90 Year: जीडीपी ग्रोथ में तेजी, महंगाई दर में कमी आई, विदेशी मुद्रा भंडार अबतक के उच्चतम स्तर पर

RBI 90 Year: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई दुर्लभ संसाधनों के आवंटनकर्ता से बाजार अर्थव्यवस्था को सक्षम बनाने वाला बन गया है।

मुंबई, (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई दुर्लभ संसाधनों के आवंटनकर्ता से बाजार अर्थव्यवस्था को सक्षम बनाने वाला बन गया है। देश में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि महंगाई दर में कमी आई है। विदेशी मुद्रा भंडार अबतक के उच्चतम स्तर पर है।

केंद्रीय बैंक का प्रयास अगले दशक में मजबूत वित्तीय प्रणाली प्रदान करना होगा- दास

शक्तिकांत दास ने आरबीआई के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां अयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक का प्रयास अगले दशक में एक स्थिर और मजबूत वित्तीय प्रणाली प्रदान करना होगा, जो देश की आर्थिक प्रगति के लिए आधार के तौर पर काम करेगी।

अन्य देशों के मुकाबले भारती अर्थव्यवस्था में तेजी देखने को मिल रही- दास

आरबीआई गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक स्तर पर अन्य देशों के मुकाबले भारती अर्थव्यवस्था में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद सुव्यवस्थित और समन्वित मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक चुनौतियों से बचाने में मदद की है। दास ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर है।

आरबीआई के 90वें स्थापना दिवस पर मुंबई में हुआ कार्यक्रम

आरबीआई के 01 अप्रैल को 90वें स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारत के केंद्रीय बैंक के तौर पर आरबीआई की स्थापना 1935 में हुई थी। इसका एक जनवरी 1949 को राष्ट्रीयकरण किया गया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...