नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के पवई इलाके से पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घयाल होने की खबर है। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में तब हुई जब मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी इस इलाके का अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां के लोगों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है।
पवई इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात
पथराव की इस घटना के बाद पवई इलाके में प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। पथराव की घटना पवई के भीमनगर इलाके में हुई है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गी, झोपड़ी बना कर लोग रहते है। इसी जगह पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





