Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के टिकट बंटवारे में दिखा फडणवीस का जलवा! विरोधियों का कटा टिकट; देखें लिस्ट

Mumbai News: BJP की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई नए नामों पर पार्टी ने मुहर लगाई। इस बीच देवेंद्र फडणवीस की सबसे बड़ी समस्या का भी हल निकल गया।
Devendra Fadnavis 
JP Nadda
Lok Sabha Election
Devendra Fadnavis JP Nadda Lok Sabha ElectionRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगी। BJP की लिस्ट में महाराष्ट्र के 20 उम्मीदवार शामिल हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के प्रतिद्वंद्वी को भी पार्टी ने टिकट दे दिया है। इससे प्रदेश में फडणवीस को टक्कर देने वाला कोई नहीं होगा।

नितिन गडकरी और पीयूष गोयल को यहां से मिला टिकट

BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट में दो बड़े नामों को शामिल है जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से मैदान में उतारा गया है जबकि पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। विदर्भ की अकोला सीट से सांसद संजय धोत्रे का टिकट काटकर उनके बेटे अनूप धोत्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बीड सीट से मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे की जगह उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे को टिकट दिया गया है।

BJP ने महाराष्ट्र से अबतक 20 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

1. नितिन जयराम गड़करी - नागपुर

2. पीयूष गोयल - मुंबई उत्तर

3. डॉ हिना विजयकुमार गावित - नादुरबार (एसटी)

4. डॉ. सुभाष रामराव भामरे - धुले

5. स्मिता वाघ- जलगांव

6. रक्षा निखिल खडसे - रावेर

7. अनुप धोत्रे - अकोला

8. रामदास चंद्रभानजी तड़स - वर्धा

9. सुधीर मुनगंटीवार - चंद्रपुर

10. प्रतापराव पाटिल चिखलीकर - नांदेड़

11. रावसाहेब दादाराव दानवे - जालना

12. भारती प्रवीण पवार - डिंडोरी (एसटी)

13. कपिल मोरेश्वर पाटिल - भिवंडी

14. मिहिर कोटेचा - मुंबई उत्तर पूर्व

15. मुरलीधर किसान मोहोल - पुणे

16. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल - अहमदनगर

17. पंकजा मुंडे - बीड

18. सुधाकर तुकाराम श्रंगारे - लातूर (एससी)

19. रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर - माधा

20. संजयकाका पाटिल - सांगली

देवेंद्र फडणवीस की राह पार्टी ने की आसान

देवेंद्र फडणवीस के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पंकजा मुंडे को BJP ने लोकसभा का टिकट देकर दोनों के बीच के खटास को खत्म करने की कोशश की है। पंकजा मुंडे पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे की बेटी और प्रमोद महाजन की भांजी हैं। उन्होंने 2019 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद फडणवीस पर जमकर हमला बोला था। इस दूसरे नम्बर पर फडणवीस के आलोचकों में सुधीर मुनगंटीवार का नाम आता है। 2014 से ही विनोद तावड़े के साथ सीएम पद के दावेदार माने जाते थे। हालांकि, अब BJP ने उन्हें लोकसभा का टिकट देकर राज्य की सियासत से दूर करने का प्रयास किया है। मुनगंटीवार को चंद्रपुर से टिकट दिया गया है। उन्हें हंसराज अहीर की जगह प्रत्याशी बनाया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in