मुंबई में पुलिस भर्ती के एग्जाम में नकल करते दो शख्स गिरफ्तार, पुलिस नकलची गिरोह का पता लगाने में जुटी

विवार को मुंबई पुलिस भर्ती के लिए कई सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में नकल करते हुए 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
मुंबई में पुलिस भर्ती के एग्जाम में नकल करते दो शख्स गिरफ्तार
मुंबई में पुलिस भर्ती के एग्जाम में नकल करते दो शख्स गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में पुलिस की भर्ती परीक्षा में नकल करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के साथियों को मुंबई पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। रविवार को मुंबई पुलिस भर्ती के लिए कई सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में नकल करते हुए 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में छानबीन के बाद रविंद्र काले, नितेश आरेकर और अशोक ढोले को छोड़ दिया । युवराज जारवाल और बबलू मेधरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर नकलची गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in