mega-block-on-25th-suburban-sections-of-central-rail
mega-block-on-25th-suburban-sections-of-central-rail

मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर 25 को मेगा ब्लॉक

मुंबई, 23 अप्रैल (हि.स.)। मध्य रेल, मुंबई मंडल 25 अप्रैल को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस ब्लॉक का विवरण इस प्रकार है। ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार अप और डाउन धीमी लाइन पर सुबह 10.55 बजे से अपरान्ह 3.55 बजे तक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 10.48 बजे से अपराह्न 3.36 बजे तक डाउन धीमी सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, चिंचपोकली, करी रोड, विद्याविहार स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और पुन धीमी लाइन डायवर्ट की जाएंगी। इसी प्रकार घाटकोपर से सुबह 10.40 बजे से अपराह्न 3.52 बजे तक धीमी गति से चलने वाली सेवाओं को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं विद्याविहार, करी रोड, चिंचपोकली, सैंडहर्स्ट रोड और मस्जिद पर नहीं रुकेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, चिंचपोकली, करी रोड और विद्याविहार में अप और डीएन धीमी लाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ब्लॉक के तहत कुर्ला-वाशी अप और डाउन लाइनों पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.34 बजे से अपराह्न 3.39 बजे तक वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और पनवेल, बेलापुर, वाशी से सुबह 10.21 बजे से अपराह्न 3.41 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला और पनवेल और वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in