manpa-bulldozer-on-illegal-constructions
manpa-bulldozer-on-illegal-constructions

अवैध निर्माणों पर चला मनपा का बुलडोजर

मुंबई, 05 मार्च, (हि. स.)। पालघर जिले की वसई विरार मनपा के प्रभाग एफ के पेल्हार इलाके में शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर तोड़क कार्रवाई की गई। मनपा की इस कार्रवाई में कई अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रभाग एफ के पेल्हार स्थित माइकल कंपाउंड में बने अवैध निर्माणों पर शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटील, सहायक आयुक्त प्रेम सिंह जाधव, मोहन संखे आदि ने बुलडोजर चलाकर दर्जनों भर अवैध निर्माण तोड़े हैं। इस कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कम्प मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि वसई विरार मनपा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए गए हैं। यहां तक की बिल्डरों ने सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ा है। यहां वन विभाग, गार्डन रिजर्वेशन, डम्पिंग ग्राउंड, प्लेग्राउंड आदि जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। मनपा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। आशीष पाटील ने कहा कि जहां भी नए अवैध बांधकाम होंगे वहां कार्रवाई जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in