back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PMC चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव: पुणे में उद्धव ठाकरे–कांग्रेस का गठबंधन तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी फाइनल

पुणे महानगर पालिका चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस के बीच औपचारिक गठबंधन हो गया है। दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस 60 और शिवसेना (UBT) 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की सियासत में नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुणे महानगर पालिका (PMC) चुनाव 2026 को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और कांग्रेस के बीच औपचारिक गठबंधन तय हो गया है। दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सीटों का फॉर्मूला भी सार्वजनिक कर दिया है। इस गठबंधन की घोषणा कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर ने संयुक्त रूप से की।

”इसका मकसद पुणे में मजबूत विकल्प पेश करना है”

घोषणा के मुताबिक, पुणे महानगर पालिका की कुल 165 सीटों में से कांग्रेस 60 सीटों पर और शिवसेना (यूबीटी) 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटों को लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत जारी है और जल्द ही उन पर भी फैसला लिया जाएगा। सचिन अहीर ने बताया कि गठबंधन का यह फॉर्मूला दोनों दलों की सहमति से तय किया गया है और इसका मकसद पुणे में मजबूत विकल्प पेश करना है।

राज ठाकरे की पार्टी MNS इस गठबंधन के साथ है

इस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को लेकर भी स्थिति साफ की गई। सचिन अहीर ने कहा कि राज ठाकरे की पार्टी MNS इस गठबंधन के साथ है और आगे भी साथ रहेगी। उन्होंने संकेत दिए कि पुणे में विपक्षी एकजुटता को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है, ताकि सत्ताधारी गठबंधन को कड़ी चुनौती दी जा सके।

मतदाताओं से सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की

पिंपरी-चिंचवड में दोनों एनसीपी गुटों के एक साथ आने के सवाल पर अहीर ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी स्पेस खत्म करने की यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसे खुद मुख्यमंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए मतदाताओं से सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की।

महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि राज्य में सत्ता में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में सत्ताधारी दल किस आधार पर पुणेकरों से वोट मांगेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...