back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, पुणे और सतारा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Maharashtra Rains Alert: भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुणे और सतारा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

मुंबई, हि.स.। महाराष्ट्र में सोमवार से हो रही लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुणे और सतारा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

अब तक 16 लोगों की मौत

भारी बारिश की वजह से रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धसकने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम ने आज राहत और बचाव कार्य रोक दिया है, कल सुबह से राहत और बचाव कार्य शुरु किया जाएगा। यहां मलबे से आज शाम तक 98 लोगों को बाहर निकाला गया और अभी भी 100 लोगों के लापता होने की आशंका है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ बरकरार

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ बरकरार रखा है। इसके साथ ही दो जिलों पुणे और सतारा के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इन सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 21, 22 और 23 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के कारण कुरखेड़ा में दो घर ढहे

गढ़चिरौली जिले में चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कई नदी नालों में बाढ़ आ गई और दो लोग बाढ़ में बह गए। लगातार बारिश के कारण कुरखेड़ा में दो घर ढह गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर जाने की अपील की गई है। इसी तरह चंद्रपुर जिले में भारी बारिश के कारण ब्रम्हपुरी शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। आज ब्रम्हपुरी और उसके आसपास करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई नागरिकों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। बारिश के कारण शेषनगर, विद्यानगर, रविदास चौक, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी चौक, पटेलनगर, डॉ. गणवीर अस्पताल आदि इलाकों की सडक़ें नदी में तब्दील हो गयी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...