नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र बोर्ड ने 2024 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की तारीख बता दी है। रिजल्ट का इंतजार 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट 27 मई 2024 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से परिणाम जारी किए जाने की तारीख का ऐलान नोटिस जारी कर किया जा चुका है। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 26 मार्च 2024 तक किया गया था। पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षाओं के लिए 15.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
बोर्ड की वेबसाइट पर बनाए रखें नज़र
रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि कोई नोटिफिकेशन मिस ना हो। बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजों की तारीख और समय को लेकर जारी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। दूसरी तरफ, निर्धारित तारीख व समय पर ऐलान के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, maharesult.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षार्थी स्टूडेंट्स इस लिंक के माध्यम से अपने रोल नंबर की डिटेल भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in विजिट करें।
-इसके बाद वेबसाइट पर मांगे गए अपने क्रेडेंशियल फिल करें और सब्मिट करें।
-इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखेगा।
-अब चाहें तो इसे सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल
वेबसाइट पर स्कोरकार्ड चेक करते समय अपना रोल नंबर या सीट नंबर, अपना नाम, विषय, विषय कोड और उसके अंक और ही टोटल प्राप्त किए अंक व पास/फेल का चिह्न अपने स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें। किसी भी तरह की गलती होने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




