उपनगरीय खंडों पर मध्य रेल का कल मेगा ब्लॉक

kal-mega-block-of-central-rail-on-suburban-blocks
kal-mega-block-of-central-rail-on-suburban-blocks

मुंबई, 13 फरवरी, (हि. स.)। मध्य रेल रविवार, 14 फरवरी को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसका विवरण इस प्रकार है। माटुंगा - मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से अपराह्न 3.44 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और सायन से मुलुंड तक उनके संबंधित शेड्यूल के अनुसार रुकेगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार ठाणे से सुबह 10.46 बजे से अपराह्न 3.26 बजे तक छूटने वाली फास्ट सेवाओं को मुलुंड में अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और मुलुंड से दादर स्टेशनों तक उनके संबंधित शेड्यूल के अनुसार रुकेंगी और परेल तक अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। सेवाएं निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली अप फास्ट सेवाएं परेल से अप फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - चूनाभट्टी / बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक व चूनाभट्टी / बांद्रा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.50 बजे तक ब्लॉक का परिचालन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई / वडाला रोड से वाशी / बेलापुर / पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं एवं सुबह 09.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा / गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी तरह सुबह 9.53 बजे से अपराह्न 3.20 बजे तक पनवेल / बेलापुर / वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से गोरेगांव / बांद्रा के लिए छूटने वाली हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक के दिन सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in