back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IT Raid: महाराष्ट्र में 20 से अधिक बिल्डरों के घर-कार्यालय पर छापेमारी, 100 से अधिक कर्मचारी कर रहे जांच

आयकर विभाग की टीम नासिक में एमजी रोड, सिडको, सातपुर, पंचवटी आदि इलाकों में यहां के नामचीन बिल्डरों के यहां कागजातों की जांच-पड़ताल कर रही है।

मुंबई, एजेंसी। नासिक में 20 से अधिक बिल्डरों के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की टीम गुरुवार सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और नासिक जिलों के आयकर विभाग के तकरीबन 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक छापेमारी के बारे में आयकर विभाग की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कर चोरी मामले को लेकर की जा रही है।

एक साथ 20 बिल्डरों के घर-कार्यालय पर मारा छापा

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तकरीबन 5 बजे 50 गाड़ियों में सवार आयकर विभाग की टीमों ने नासिक में एक साथ 20 बिल्डरों के घर और कार्यालयों पर छापा मारा। आयकर विभाग की टीम नासिक में एमजी रोड, सिडको, सातपुर, पंचवटी आदि इलाकों में यहां के नामचीन बिल्डरों के यहां कागजातों की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि नासिक के बिल्डरों ने बड़े पैमाने पर कर की चोरी की है। इसकी शिकायत आयकर विभाग के समक्ष की गई थी, इसी आधार पर आयकर विभाग की कार्यवाही हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंद्रपुर : कांग्रेस के पार्षदों को बस से अगवा करने का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...