back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृहमंत्री देशमुख पर आरोपों की जांच के लिए गठित समिति का कोई औचित्य नहीं : उपाध्ये

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति को कोई अधिकार नहीं है। इसलिए इस समिति की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उपाध्ये ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने गृहमंत्री अनिल देशमुख पर रंगदारी का आरोप लगाते हुए 11 दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था, लेकिन राज्य सरकार ने इस पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले की बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के मद्देनजर राज्य सरकार ने मंगलवार को ही हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कैलाश चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी। उपाध्ये ने कहा कि राज्य सरकार ने इस समिति का गठन जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत नहीं किया है, इसलिए इस समिति के पास किसी को जांच के लिए बुलाने का अधिकार नहीं है। समिति ने अगर किसी को जांच के लिए बुलाया तो उसे इस जांच समिति के सामने उपस्थित रहना अनिवार्य नहीं है, इसलिए इस जांच समिति का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा प्रवक्ता उपाध्ये ने कहा कि गृहमंत्री देशमुख के खिलाफ लगे आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से करवाए जाने का कोई औचित्य नहीं है, इसका कारण एसीबी खुद गृहमंत्री के अंतर्गत ही है। उपाध्ये ने कहा कि राज्य सरकार गृहमंत्री देशमुख की जांच के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। इस जांच समिति से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

मेरे पिता का नाम नहीं मिटाया जा सकता… रवींद्र चव्हाण के बयान पर रितेश देशमुख का भावुक पलटवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भावनाएं और सियासी बयानबाज़ी आमने-सामने आ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵