back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के किसानों को रिझाने की कोशिशः सरकार ने तीसरे फेज़ की वोटिंग से पहले प्याज के Export से हटाई रोक

तीसरे चरण के चुनाव को देखते हुए सरकार ने महाराष्ट्र में चली अपनी चाल। वोटरों को खुश करने के लिए प्याज के किसान और व्यापारियों के लिए प्याज के निर्यात पर पाबंदी को किया आंशिक।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सरकार ने शनिवार को प्याज के निर्यात पर लगाया हुआ बैन हटा दिया। यह कदम महाराष्ट्र के व्यापारियों के लिए चैन की सांस के बराबर है। यह फैसला लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण से पहले आया है। और तीसरे चरण में चुनाव महाराष्ट्र उन सीट पर ज्यादा है जहां प्याज की पैदावार ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार यह कदम एक राजनीतिक कदम है। क्योंकि अगले चरण में चुनाव महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर हैं।

सरकार ने सीमित किया निर्यात

विदेश व्यापार महानिदेशक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर, प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य $550 प्रति टन रखा है। प्याज के निर्यात पर पाबंदी को आंशिक रूप से हटाते हुए और बांग्लादेश, श्री लंका और यूएई समेत कई अन्य देशों के अनुरोध पर सीमित निर्यात की मंजूरी दी है। सरकार ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि निर्यात से बेशक व्यापारियों को फायदा हो, लेकिन देश में प्याज की कमी न आए इसलिए निर्यात पर सीमा लगाई गई है। चुनावी मौसम के दौरान खाद्य पदार्थों के दाम में बढ़ोत्तरी से साफ तौर पर सरकार को राजनीतिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

निर्यात पर पाबंदी हटने से व्यापारियों को होगा फायदा

प्याज के व्यापारी और खेती करने वाले किसान, खासतौर से जो महाराष्ट्र से है वह इस पाबंदी को हटाने की डिमांड कर रहे थे। उनका तर्क था कि इससे उन्हें प्याज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। जिससे उनका जीवन बेहतर हो सकेगा। उन्हें उनकी मेहनत का ज्यादा दाम मिलेगा। लेकिन सरकार के भी इस वक्त हाथ बंधे हुए हैं। सरकार पूर्ण रूप से निर्यात पर लगी पाबंदी को नहीं हटा सकती। क्योंकि पूर्णरूप से पाबंदी के हटाने से देश में प्याज की कमी हो सकती है, जिससे प्याज की कीमत बढ़ जाएगी। और ऐसा खतरा सरकार चुनावी मौसम के दौरान नहीं उठाना चाहती। इसलिए आंशिक रूप से पाबंदी को हटाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...