extended-timing-of-special-trains-passing-through-pune-division
extended-timing-of-special-trains-passing-through-pune-division

पुणे मंडल से गुजरने वाली विशेष गाड़ियों की समयावधि बढ़ी

मुंबई, 27 जून (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जानेवाली वाली विशेष गाड़ियों की समयावधि बढ़ाई गई है। ये गाड़ियां पुणे मंडल के सातारा, मिरज स्टेशन होकर अपने गंतव्य पर रवाना होती हैं। इन विशेष ट्रेनों में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मध्य रेल पुणे मंडल के जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06205/06206 बेंगलुरु-गांधीधाम -बेंगलुरु एक्सप्रेस, विशेष द्वि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06508/ 06507 बेंगलुरु-जोधपुर- बेंगलुरु एक्सप्रेस, विशेष द्वि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06210/ 06209 मैसुरु-अजमेर- मैसुरु एक्सप्रेस, विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06521/ 06522 यशवंतपुर-जयपुर-यशवंतपुर सुविधा एक्सप्रेस, विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06205/ 06206 बेंगलुरु-अजमेर- बेंगलुरु एक्सप्रेस एवं विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06534/ 06533 बेंगलुरु-जोधपुर- बेंगलुरु एक्सप्रेस की अवधि अगली सूचना तक बढ़ाई गई है। ये विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं। यात्रियों से बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य स्थल पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों के पालन करने की सलाह दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in