Donors increased for construction of Ram temple, Sadhvi Ritambhara reached Mumbai
Donors increased for construction of Ram temple, Sadhvi Ritambhara reached Mumbai

राममंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं का बढ़ा ओघ, साध्वी ऋतंभरा पहुंची मुंबई

मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। पावन नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं का ओघ बढ़ गया है। साध्वी ऋतंभरा मुंबई पहुंची हैं। जहां दानदाता उनका हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि इस समय हम भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए घर-घर जा रहे हैं। राम करोड़ों लोगों के मन में हैं। इसलिए हम सभी दलों और धर्मों से परे जाकर ऐसा करने जा रहे हैं ताकि हर कोई अपना योगदान दे सके। हम सदस्यताएं एकत्र करने जा रहे हैं ताकि हर कोई योगदान दे सके। श्री राम के जन्मस्थान पर बनाया जा रहा भव्य राम मंदिर किसी एक परिवार, संगठन की संपत्ति नहीं है, बल्कि यह एक एकजुट हिंदुस्तान की आस्था और शक्ति का केंद्र है। सभी को यथासंभव योगदान देना चाहिए, ”साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश के प्रत्येक राम भक्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में शामिल होना चाहिए, इसलिए प्रत्येक राम भक्त का योगदान उतना ही होना चाहिए जितना श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कर सकता है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के आवास पर पहुंची जहां साध्वी ऋतंभरा का स्वागत किया गया। मंगल प्रभात की पत्नी व समाजसेविका मंजू लोढ़ा ने सपरिवार साध्वी ऋतंभरा का सत्कार किया। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान” की शुरूआत की है। यह अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। साध्वी ऋतंभरा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की प्रमुखो में रहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in