back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dombivli: केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 8 की मौत; अंगूठी से की पत्नी के जले हुए शव की शिनाख्त

डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में हुए विस्फोट ले अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुरुवार को डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में हुए विस्फोट ले अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। डोंबिवली की अमूदन केमिकल फैक्ट्री में काम करने वाली महिला की खोज के दौरान उसके पति को शास्त्री नगर अस्पताल से फोन आया। महिला के पति, अमित को उसकी पत्नी की शिनाख्त करने के लिए कहा गया।

अंगूठी के बल पर की शिनाख्त

अमित को दोनों महिलाओं के शव दिखाए गए वह भौचक्का रह गया। दोनों शव इस कदर जले हुए थे कि उनकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल था। किसी तरह अमित ने खुद को संभाला और शव को शर से पैर तक देखा। जिसके बाद उसकी नजर एक अंगूली में पहनी अंगूठी पर पड़ी। केवल उस अंगूठी के आधार पर अमित ने अपनी पत्नी रिद्धी अमित खनविलकर को पहचाना। उन दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है।

एकाउंट्स डिपार्टमेंट में काम करती थी रिद्धी

रिद्धी, अमूदन केमिकल्स में काम करती थी। फैक्ट्री डोंबिवली एमआईडीसी के फेज-2 में स्थित थी। इस फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई और आठ लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसे में 60 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। रिद्धी ने कंपनी केवल तीन महीने पहले ही ज्वाइन की थी और एकाउंट्स डिपार्टमेंट में काम करती थी।

सोशल मीडिया का लिया सहारा

अमित, जो कि पालघर में एक लैब में काम करता है, उसने बताया कि वह मनपाड़ा इलाके में स्थित अपने घर पर था जब उसे विस्फोट के बारे में पता चला। सूचना का पता लगते ही अमित ने रिद्धी को फोन मिलाया पर बात नहीं हो पाई। इसके बाद अमित ने फौरन अपने दोस्तों को सूचना दी और रिद्धी की फोटो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया। जिसके बाद अमित को अस्पताल से फोन, जहां उसे शिनाख्ती के लिए बुलाया गया। पत्नी के चले जाने के बाद अमित का कहना है कि उसकी जिंदगी पूरी पलट गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रद्धा कपूर ने सेट पर पैर में चोट लगने के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं थोड़ा रेस्ट करना है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी सेहत की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...