back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होने वाला है BMC चुनाव की तारीख का ऐलान? चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस कांफ्रेंस

महाराष्ट्र में बीएमसी और 29 अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा किया जा सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य नगर निगमों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज सोमवार को होने की संभावना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग शाम 4 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान बीएमसी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

चुनाव करीब 3.5 साल से लंबित 

बता दें कि बीएमसी के साथ महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं और जिला परिषदों के चुनाव करीब 3.5 साल से लंबित थे। राजनीतिक गलियारों में इस ऐलान को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। क्योंकि आज राज्य चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। वहीं, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर के बाद कभी भी चुनाव तिथियों का खुलासा कर सकता है।

29 महानगरपालिकाओं के चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव एक साथ, एक ही चरण में आयोजित किए जा सकते हैं। इसमें मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य प्रमुख शहर शामिल होंगे। अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद राज्य में आचार संहिता लागू की जा सकती है, जिससे चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

जनवरी में हो सकती है वोटिंग 

माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान 12 से 15 जनवरी के बीच आयोजित किया जा सकता है। मतदान के तुरंत अगले दिन ही नतीजों की घोषणा की संभावना है, जिसके लिए चुनाव आयोग पूरी तैयारी कर रहा है। बता दें कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि सभी स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव 31 जनवरी 2026 तक संपन्न कराए जाएं। इसी कारण, इस बार सभी महानगरपालिकाओं के चुनाव जनवरी माह में ही पूर्ण करने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर देखा जाता है कि कई मतदाता वोट डालने पहुंचते हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में उनका...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵