मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी शिव राज्याभिषेक दिवस की शुभकामनाएं

chief-minister-uddhav-thackeray-wishes-shiv-coronation-day
chief-minister-uddhav-thackeray-wishes-shiv-coronation-day

मुंबई,06 जून (हि. स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिव राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर युग प्रवर्तक, स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। यह महाराष्ट्र के दिल पर उकेरा गया एक सुनहरा क्षण है, यह कहते हुए उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राज्याभिषेक के माध्यम से जनता की आत्म-चेतना को जगाया। लोगों के मन का और जन कल्याणकारी राज्य को प्रत्यक्ष लाया। जनता और मातृभूमि के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजाहितदक्ष, राजनयिक, धुरंधर शिवराय के पराक्रम के तेज को हम आज भी महसूस करते हैं। शिवराज्याभिषेक महाराष्ट्र के ह्रदय पर उकेरा गया स्वर्णिम क्षण है। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और छत्रपति शिवाजी महाराज को त्रिवार मानवंदना। हिन्दुस्थान समाचार विनय

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in