chief-minister-uddhav-thackeray-got-health-checkup-done-at-reliance-hospital
chief-minister-uddhav-thackeray-got-health-checkup-done-at-reliance-hospital

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रिलायंस अस्पताल में करवाया हेल्थ चेकअप

मुंबई, 29 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नें मंगलवार को दक्षिण मुंबई में स्थित एच.एन. रिलायंस अस्पताल में जाकर अपना हेल्थ चेकअप करवाया। अस्पताल में एक घंटे तक चेकअप होने के बाद मुख्यमंत्री अपने शासकीय निवास पर लौट गए। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को खुद गाड़ी चलाते हुए एच.एन. अस्पताल में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन की पूर्व सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अस्पताल में डॅाक्टरों ने मुख्यमंत्री के हेल्थ की जांच की । इसके बाद मुख्यमंत्री अस्पताल से वर्षा बंगले पर लौट गए थे। उद्धव ठाकरे की तबीयत ठीक बताई गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि ठाकरे को कोरोना हो गया था। इसलिए उनका इलाज एच.एन.रिलायंस अस्पताल में ही हुआ था। मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगले से रिलायंस अस्पताल नजदीक होने की वजह से आज मुख्यमंत्री ने इसी अस्पताल में अपना चेकअप करवाया है। उद्धव ठाकरे की एंजिओप्लास्टी 2012 में लीलावती अस्पताल में की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री अपना नियमित हेल्थ चेकअप करवाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in