Central Rail: 53,679 passengers availed Aman Lodge-Matheran shuttle services in 66 days
Central Rail: 53,679 passengers availed Aman Lodge-Matheran shuttle services in 66 days

मध्य रेल : अमन लॉज-माथेरान शटल सेवाओं का 66 दिनों में 53,679 यात्रियों ने लाभ लिया

मुंबई, 10 जनवरी, (हि. स.)। मुंबई के नागरिकों के लिए माथेरान निकटतम और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो कोविड अनलॉक अवधि के दौरान पर्यटकों को अपने प्राकृतिक वातावरण में आराम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अमन लॉज और माथेरान के बीच यात्रियों के लिए अपनी शटल सेवाओं के साथ मध्य रेल ने इस स्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 04.11.2020 से अमन लॉज-माथेरान के लिए 4 शटल सेवाओं के परिचालन के बाद से 53,679 यात्रियों और 5,864 पैकेजों का परिवहन किया गया है। इस गंतव्य के लिए पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण, सेवाओं को दिनांक 14.11.2020 से बढ़ाकर 4 से 8 और दिनांक 18.11.2020 से 12 कर दिया गया है और कुछ और सेवाओं को जोड़ा गया है। अब अमन लॉज और माथेरान के बीच कुल 14 सेवाएं चल रही हैं। ये सेवाएं पर्यटकों को एक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के अलावा, सामान को सस्ते और त्वरित परिवहन में भी मदद करती हैं। इसके परिणामस्वरूप नवंबर -2020 से लेकर अब तक की अवधि के दौरान रेलवे की आय 34,15582 तक बढ़ गई है। ये आंकड़े इस पर्यटन स्थल पर आने वाले अपने यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आजीविका चलती है। साथ ही माथेरान की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान मिलता है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in