Abhishek Ghosalkar Shot: फेसबुक लाइव के लिए बुलाया और मार दी गोली, जानें कौन थे अभिषेक घोषालकर

Abhishek Ghosalkar Live Shot: मुंबई में शिवसेना नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
Abhishek Ghosalkar Shot: फेसबुक लाइव के लिए बुलाया और मार दी गोली, जानें कौन थे अभिषेक घोषालकर
@a_vghosalkar एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई में शिवसेना नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मॉरिस नाम के एक आरोपी ने उनको गोलियां मारी और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने शिवसेना नेता को अपने दफ्तर बुलाया था।

अभिषेक घोषालकर कौन थे?

अभिषेक शिवसेना नेता थे। वह उद्धव गुट से जुड़े थे। उनके पिता पूर्व विधायक विनोद घोषालकर हैं। वह पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इस बार फिर वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार की क्षेत्र में तूती बोलती है। मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में इस परिवार की मजबूत पकड़ है। अभिषेक के पिता विनोद घोषालकर मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। पत्नी भी पार्षद रहीं हैं।

हमला क्यों हुआ?

बताया जा रहा कि अभिषेक और मॉरिस के बीच किसी बात पर अनबन हुई थी। हालांकि दोनों के बीच विवाद सुलझ गया था। मॉरिस ने हमला क्यों किया, दुश्मनी की वजह क्या थी? यह अब तक सामने नहीं आया है।

आरोपी भाई नाम से था मशहूर

आरोपी मॉरिस भाई नाम से मशहूर था। वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया करता था। एक साल पहले अभिषेक ने उसके खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। अभिषेक को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। घटना से दहिसर इलाके का माहौल गरमा गया। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in