back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMC Election Result 2026: शुरुआती रुझानों में ही शिवसेना ने मानी हार? संजय राउत के बयान से गरमाई सियासत

बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती रुझान आते ही शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती रुझान आते ही शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मतदान में गड़बड़ी, ईवीएम में हेरफेर और खुलेआम पैसे बांटने के आरोप लगाए। उनके इन बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि शिवसेना शुरुआती नतीजों से ही संतुष्ट नहीं है।

”हजारों वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब”

संजय राउत ने कहा कि जिन इलाकों में शिवसेना (UBT), एमएनएस और कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिलता है, वहां हजारों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। उन्होंने दावा किया कि कई लोग वोट डालने पहुंचे, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं था, जिससे वे मतदान नहीं कर सके। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि कई जगहों पर ईवीएम खराब हो गई थीं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “कई जगह जनता किसी और को वोट दे रही थी, लेकिन मशीन में वोट ‘कमल’ के निशान पर दर्ज हो रहा था।” इस बयान के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया।

”चुनाव में खुलेआम पैसा बांटा गया”

संजय राउत ने कहा कि चुनाव के दौरान खुलेआम पैसे बांटे गए और सत्ता के दबाव में वोटिंग को प्रभावित किया गया। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को “सत्ताधारी लोकशाही” बताते हुए कहा कि आज ताकत और पैसे के दम पर चुनाव जीते जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। राउत ने यह भी कहा कि आचार संहिता के दौरान नगर निगम अधिकारियों और बीजेपी नेताओं की मीटिंग होना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच हो, तो सच्चाई सामने आ सकती है। वहीं महायुति की ओर से शिवसेना नेता मनीषा कायंडे ने संजय राउत के आरोपों पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। हमें महायुति सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के काम पर पूरा भरोसा है। हमने विकास के आधार पर लोगों से संपर्क किया है, न कि भाषा या क्षेत्र के नाम पर।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...