back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMC Election Result: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं की मतगणना शुरू, चाचा-भतीजे और ठाकरे भाइयों की अग्निपरीक्षा

एशिया की सबसे अमीर नगर निगम कही जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एशिया की सबसे अमीर नगर निगम कही जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है। 227 वार्डों वाली इस महानगरपालिका पर अगले 5 साल तक किस पार्टी का कब्जा रहेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद बीएमसी चुनाव हो रहे हैं, इसलिए इस पर पूरे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देशभर की नजर टिकी हुई है।

मुंबई की राजनीति की दिशा तय करेगा यह चुनाव

जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मुंबई की राजनीतिक तस्वीर भी साफ होती जा रही है। यह चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है। बीएमसी का बजट 74,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो इसे एशिया का सबसे बड़ा नगर निकाय बनाता है। यही वजह है कि सभी बड़ी पार्टियां पूरी ताकत झोंक चुकी हैं।

कितना हुआ मतदान?

राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे के मुताबिक, इस बार मुंबई समेत राज्य की 29 नगरपालिकाओं में 46 से 50 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है। बीएमसी की 227 सीटों पर कुल 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वार्ड संख्या 205 इस बार बेहद हॉट सीट बनी हुई है। यहां मनसे की सुप्रिया दलवी, बीजेपी की वर्षा शिंदे और कांग्रेस की अपूर्वा सालिस्तेकर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। तीनों ही उम्मीदवार मजबूत माने जा रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

वार्ड 201: शिवसेना बनाम शिवसेना, साथ में कांग्रेस भी मैदान में

वार्ड 201 पर सीधी टक्कर शिवसेना (उद्धव गुट) की रेखा कांबळे और शिंदे गुट की शिवसेना की सुप्रिया मोरे के बीच है। इस वार्ड में कांग्रेस ने पल्लवी मुणगेकर को उतारा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। वार्ड 200 को वीआईपी वार्ड माना जा रहा है। यहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की उर्मिला पांचाल, बीजेपी के संदीप देशपांडे और कांग्रेस के सुरेश काले के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर सभी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...