back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMC Election: उद्धव ठाकरे की हार पर बोलीं कंगना रनौत, कहा – मेरा घर तोड़ने वालों को जनता ने सबक सिखाया

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के साथ ही ठाकरे परिवार का दशकों पुराना किला ढह गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के साथ ही ठाकरे परिवार का दशकों पुराना किला ढह गया है। महायुति को बहुमत मिलने के बाद अब मुंबई में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) का महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया है। इन नतीजों पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुलकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम उनके लिए न्याय की तरह है।

”महाराष्ट्र ने उन्हें छोड़ दिया”

कंगना रनौत ने बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे गुट की हार को जनता का फैसला बताया। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मुझे गालियां दीं, मेरा घर गिराया, मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी आज महाराष्ट्र ने उन्हें ही छोड़ दिया है। कंगना ने 2020 में BMC द्वारा उनके ऑफिस पर हुई कार्रवाई को याद करते हुए कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी उस कार्रवाई को गलत बताया था। उनके मुताबिक, अब जनता ने उसी का जवाब दे दिया है।

”जनता ने सही जगह दिखा दी”

कंगना ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि महिलाओं से नफरत करने वाले, धमकाने वाले और नेपोटिज्म माफिया को जनता जनार्दन उनकी सही जगह दिखा रही है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोग सत्ता में रहने लायक नहीं हैं।

पीएम मोदी और फडणवीस को दी बधाई

कंगना रनौत ने बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा,“मैं महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में बीजेपी की ज़बरदस्त जीत से बेहद खुश हूं। यह हम सभी के लिए बड़ी जीत है और मुंबई में भगवा लहर का साफ संदेश है। बीएमसी नतीजों के बाद कंगना रनौत का साल 2020 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कंगना ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा था। आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...