महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कन्हेरी की गुफाओं और बबुलनाथ मंदिर में आते हैं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें

मुंबई, एजेंसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर बेस्ट प्रशासन ने शिव भक्तों के लिए विशेष बस सेवा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। शनिवार 28 फरवरी को प्रसिद्ध शिव मंदिरों तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

कन्हेरी गुफाओं और बाबुलनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी बसें

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कन्हेरी की गुफाओं और बबुलनाथ मंदिर में आते हैं। बेस्ट की पहल से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (बोरीवली पूर्व) में कन्हेरी गुफाओं और बाबुलनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी। बेस्ट प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान प्रवेश द्वार से कान्हेरी गुफा मार्ग बस क्रमांक188 ( मर्या.) की 6 अतिरिक्त बसें सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह बाबुलनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए रूट नं. 57 (वाल्केश्वर से पीटी उद्यान-शिवड़ी), बस रूट नंबर 67 (वाल्केश्वर से एंटॉप हिल) और बस नंबर 103 (वॉलकेश्वर से कोलाबा बस स्टेशन) तीनों रूटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर शाम 7 बजे तक 6 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in