back to top
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन की कमी से पनवेल महानगरपालिका के सभी वैक्सीनेशन सेंटर कुछ दिनों के लिए बंद

मुंबई 8 अप्रैल ( हि स )। पनवेल में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। इस बीच वैक्सीन की कमी होने के कारण पनवेल महानगर पालिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वैक्सीनेशन को कुछ दिनों को लिए बंद करने का फैसला लिया है। पनवेल महानगर पालिका के तरफ से बताया गया हैं कि पनवेल में तीसरे चरण का वैक्सीन दिया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता न होने की वजह से सभी सरकारी और प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है । बयान में यह भी कहा गया है कि जब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगी तब तक सभी वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे। पनवेल महानगर पालिका द्वारा लिया गया यह फैसला उस वक्त आया है जब पनवेल में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं पऔर ऐसे में वैक्सीन की कमी पड़ना बेहद ही चौकाने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...