कॉरपोरेट मैनेजर के साथ दुष्कर्म ,मेजर पर मामला दर्ज
कॉरपोरेट मैनेजर के साथ दुष्कर्म ,मेजर पर मामला दर्ज

कॉरपोरेट मैनेजर के साथ दुष्कर्म ,मेजर पर मामला दर्ज

बिहार के मधुबनी के रहने वाले सेना के मेजर के खिलाफ मामला दर्ज मुंबई 23 जुलाई (हि स)| नवी मुंबई के कोपरखैरणे में बिहार के मधुबनी के रहने वाले सेना के एक जवान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है ।मेजर ने शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक एक 28 वर्षीय कॉर्पोरेट कंपनी के मैनेजर के साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया गया है | मेजर का परिवार आसाम में रहता है जब की मेजर नागपुर में तैनात है । नवी मुंबई के कोपरखैरणे पुलिस ने सेना में कार्यरत मेजर अंशुमन महेंद्र झा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है | मूल रूप से उत्तर प्रदेश रहने वाली पीड़ित लड़की एक कॉर्पोरेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है | पीड़ित लड़की ने दर्ज कराए शिकायत के अनुसार जनवरी 2018 में उसने मैट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए रजिट्रेशन किया था |उस के बाद ही अंशुमन झा ने लड़की के व्हाट्सप्प नंबर पर मैसेज कर प्रोफ़ाइल पसंद आने के बारे में बताया | इसके बाद दोनों के व्हाट्सप्प मैसेज और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत शुरू हुआ | इसके बाद लड़की से मिलने नवी मुंबई के कोपरखैरणे तक आया | यहां आने के बाद अंशुमन झा ने लड़की को गेस्ट हॉउस में बुलाकर बातचीत करना शुरू किया | इस दौरान जबरन लड़की के साथ बलात्कार किया | इसके बाद लडकी को आश्वासन दिया की दिसंबर तक शादी करेंगे | इसके बाद वापस चला गया | इसके कुछ महीने बाद वापस लड़की से मिलने नवी मुंबई आया और लड़की के साथ बलात्कार किया | इतना ही नही अंशुमन झा ने लड़की को फोन पर उसे ऑबर्शन का दवा खाने का सलाह देते हुए कहा की दिसंबर तक शादी कर करेंगे | पीड़ित लड़की ने दिए बयान के अनुसार सेना का जवान अंशुमन महेंद्र झा उसके साथ जबरन बलात्कार करने के बाद शादी को टालता जा रहा था | लेकिन लगातार शादी की बात करने के बाद दोनों की 2019 सगाई हो गई | सगाई की फोटो लड़की ने फेसबुक पर शेयर किया | इसके बाद से आरोपी अंशुमन ने शादी के लिए 20 लाख रुपए दहेज़ की मांग करने लगा | यह देने से मना किए जाने पर आरोपी अंशुमन ने शादी से इंकार कर दिया | जिसके बाद पीड़ित लड़की ने उसे समझाने की कोशिस किया | इसके बावजूद शादी से इंकार करते हुए धमकी देना शुरू कर दिया | जिसके बाद पीड़ित लड़की ने अंशुमन झा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।पीड़ित लड़की ने आरोप लगाए है कि आरोपी अंशुमन झा इसी तरह मैट्रिमोनियल साइट पर अलग अलग नाम से आईडी बनाकर और भी लोगो के साथ ठगी कर चुका है ।इसके लिए मैट्रिमोनियल साइट पर उसके नाम से रजिस्टर सभी आईडी की जांच करनी चाहिए । हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.