सिवनीः मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जेवनारा में हुआ 3 करोड़ स्पान का उत्पादन
सिवनीः मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जेवनारा में हुआ 3 करोड़ स्पान का उत्पादन

सिवनीः मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जेवनारा में हुआ 3 करोड़ स्पान का उत्पादन

सिवनी, 11 जुलाई(हि.स.)। जिले के बरघाट विकासखंड अंर्तगत मत्स्योद्योग विभाग के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जेवनारा में 3 करोड़ स्पान का उत्पादन किया जा चुका है। इस बात की पुष्टि उपसंचालक केएल मरावी ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जेवनारा का कलेक्टर, सहायक कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कतला, रोहू एवं मृगल अन्य उन्नत मछलियों के स्पान उत्पादन इकाई का अवलोकन कर प्रक्षेत्र प्रभारी विजय मेश्राम से अवश्य जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि प्रक्षेत्र इकाई का कुल क्षेत्रफल 8 हेक्टेयर है। जिसमें ब्रीडिंग पूल, ड्राई बंध, इंकुवेशन पुल, मत्स्य प्रजनन पोंड, संवर्धन पोंड आदि निर्मित है । वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ स्पान उत्पादन का लक्ष्य को प्राप्त हुआ है। जो प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। बताया कि अब तक 3 करोड़ स्पान का उत्पादन किया जा चुका है तथा यह कार्य सतत रूप से जारी है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 15 अगस्त उत्पादन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा तथा 160 लाख स्टैंडर्ड फ्राई के लक्ष्य भी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को पूर्ण कर लिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in