सिवनीः चलित खाद्य प्रयोगशाला ने 11 प्रतिष्ठानों से जांच के लिए 172 नमूने लिये
सिवनीः चलित खाद्य प्रयोगशाला ने 11 प्रतिष्ठानों से जांच के लिए 172 नमूने लिये

सिवनीः चलित खाद्य प्रयोगशाला ने 11 प्रतिष्ठानों से जांच के लिए 172 नमूने लिये

सिवनी, 15 दिसम्बर (हि.स.)। जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय जबलपुर से आई चलित खाद्य प्रयोगशाला ने मंगलवार को नगर के 11 प्रतिष्ठानों से 172 नमूने जांच के लिए, वहीं निर्णायक अधिकारी अपर कलेक्टर मूलचंद वर्मा ने 3 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच करने हेतु संभागीय मुख्यालय जबलपुर से आई चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा सिवनी नगरीय क्षेत्र स्थित रशीदिया कैफे से खाद्य पदार्थ के 10 नमूने, जयपुर नमकीन एंड स्वीट्स से विभिन्न खाद्य पदार्थ के 13 नमूने, गुप्ता स्वीट्स से 13 नमूने, सोनू गुप्ता स्वीट से 20 नमूने, इंडियन कॉफी हाउस सिवनी से 15 नमूने, राधिका किराना स्टोर भोमा से 16 नमूने, गुप्ता खोवा भंडार भोमा से 15 नमूने, जैन खोवा भंडार भोमा से 10 नमूने, गुजराती स्वीट्स एवं नमकीन केवलारी से 20 नमूने, संतोष मोदी किराना स्टोर से 20 नमूने एवं अतीश चंद जैन किराना स्टोर से विभिन्न खाद्य पदार्थ के 20 नमूने लिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in